फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panchanan Ray remembered on his death anniversary.

Mau News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पंचानन राय

Sun, 06 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Panchanan Ray remembered on his death anniversary.
नगर के ब्रह्मस्थान माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यालय पर पूर्व शिक्षक विधायक स्व.पंचानन राय की पुण
मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से नगर के ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक भवन में शनिवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक, पंचानन राय की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी ने कहा कि पंचानन राय एक प्रखर वक्ता थे। अपने वक्तव्य से विधान परिषद और सदन में भी सरकार की बोलती बंद कर देते थे। लगभग 4 दशकों तक शिक्षकों के सम्मान के लिए संघर्ष करते रहे। जिला मंत्री डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह ने कहा कि जितने सुंदर वह बाहर से थे, उनका दिल शिक्षकों के लिए उतना ही अंदर से खूबसूरत था और वह आजीवन शिक्षकों के हितैषी थे। इस दौरान राजेश कुमार यादव, संयुक्त मंत्री आशुतोष राय, लल्लन, राम लक्ष्मण , प्रदीप, अरविंद आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed