{"_id":"6a5fbe6c58d84db70a069416","slug":"sp-stages-sit-in-protest-against-akhileshs-detention-demonstration-continues-late-into-the-night-at-ghazipur-intersection-mau-news-c-295-1-mau1001-148992-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा का धरना, गाजीपुर तिराहे पर देर रात तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा का धरना, गाजीपुर तिराहे पर देर रात तक प्रदर्शन
विज्ञापन
दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद नगर की गाजीपुर तिराहा पर पुतला फूंकने जा रहे सपा कार
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार की रात समाजवादी पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और समर्थक गाजीपुर तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने गए थे।
रात करीब नौ बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
वहीं, धरने में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के मामले को अलोकतांत्रिक बताते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेताओं ने कहा कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखी।