फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   156 youths selected at the job fair.

Mau News: रोजगार मेले में 156 युवाओं का हुआ चयन

Wed, 16 Sep 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
156 youths selected at the job fair.
नगर के सहादतपुरा स्थित राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में पहुंचे अभ्यर्थी।स्रोत:स्वयं
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहादतपुरा, मऊ परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले (कैम्पस प्लेसमेंट) का सफल आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों ने कुल 156 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

रोजगार मेला प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि इस मेले में लगभग 500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों का चयन दिल्ली से आए कंपनी के एचआर श्री अविनाश वर्मा ने इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम से किया। चयनित युवाओं में टाटा मोटर अहमदाबाद गुजरात के लिए 31, टाटा मोटर पुणे महाराष्ट्र के लिए 30, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन गाजियाबाद व दिल्ली के लिए 71 अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि आईटीसीसीओ प्रा. लि. हैदराबाद द्वारा 11 बालिकाओं का चयन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के कुशाग्र सिंह कुशवाहा, श्याम सुंदर चौहान, अनिता कुशवाहा, एच रहमान, सरिता विश्वकर्मा, अभिषेक शर्मा, वीरेन्द्र कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed