फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत

Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत
अहरौरा। सोनभद्र से वाराणसी की ओर तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने चालक की लापरवाही से गुरुवार की सुबह महुली चौराहे के पास सड़क पार कर रहे साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बिखरे पड़े युवक के क्षत-विक्षत शव को थाने लेकर आई। इसके बाद पुलिस ने ही घटना की सूचना परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी रामकृत (37) पुत्र फेक्कन गुरुवार की सुबह सात बजे महुली मोड़ के पास साइकिल से किसी काम से गया हुआ था। महुली चौराहा के पास युवक साइकिल पर सवार होकर सड़क पार कर ही रहा था कि तभी तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने युवक को सीधी टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और शव को वहां से हटाकर थाने पर ले आए। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के संग ग्रामीण थाने पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed