{"_id":"6a9dbc18a7f1590faa05b9f1","slug":"sahu-is-running-the-network-of-gogi-gang-from-abroad-shamli-news-c-26-1-sal1002-173454-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गोगी गैंग का विदेश से नेटवर्क चला रहा साहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गोगी गैंग का विदेश से नेटवर्क चला रहा साहू
Mon, 07 Sep 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
शामली। अंकित हत्याकांड की जांच चिराग और मोंटी के बाद अब पुलिस की जांच में साहू का नाम भी सामने आया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि साहू विदेश में बैठकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और पंजाब में गिरोह के सदस्यों को जोड़ने और नेटवर्क को सक्रिय रखने का काम कर रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह से जुड़े लोगों की गतिविधियां केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विदेशों से भी नेटवर्क संचालित किए जाने के संकेत मिले हैं। जांच के दौरान अलग-अलग आरोपियों और संदिग्धों की लोकेशन कभी कनाडा, कभी अमेरिका तो कभी यूरोप में मिलने की बात सामने आई है। इसी क्रम में साहू का नाम सामने आने पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साहू कौन है और मूल रूप से कहां का रहने वाला है। उसके गिरोह से जुड़ने, विदेश जाने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब में नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके द्वारा बनाए गए नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
विदेश में बैठे अन्य सदस्यों की भी तलाश
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि माना जा रहा है कि गोगी गैंग के अन्य सदस्य भी विदेश में बैठकर नेटवर्क संचालित कर सकते हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है। विदेश में बैठे संदिग्धों और गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े सभी सदस्यों पर शिकंजा कसा जाएगा।