फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conversion case: Pradeep went missing from his home in Unnao six years ago.

धर्मांतरण प्रकरण : उन्नाव से छह साल पहले घर से लापता हुआ था प्रदीप

Mon, 07 Sep 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 07 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Conversion case: Pradeep went missing from his home in Unnao six years ago.
धर्मांतरण के मामले में बाबरी थाने पर मौजूद रवि उर्फ प्रदीप। संवाद
बाबरी (शामली)। गांव भंदौड़ा में जिस युवक का धर्मांतरण कराने का आरोप है, उस युवक की पहचान जिला उन्नाव जिले के थाना बारासगवर क्षेत्र के भोलाखेड़ा माजरा स्थित उच्च गांव निवासी प्रदीप उर्फ रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी है।
विज्ञापन

योग साधना आश्रम बघरा मुजफ्फरनगर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने गांव भंदौड़ा में हिंदू युवक को अंबाला से लाकर धर्म परिवर्तन कराने और मुस्लिम युवती से निकाह कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को पुलिस ने गांव भंदौड़ा निवासी संजय शर्मा की तहरीर पर गांव के उमरदीन, उसके पुत्र गुलजार, निकाह कराने वाला अज्ञात मौलवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक अपने बारे में पहले कुछ नहीं बता सका था। बाद में उसने अपने गांव का नाम बताया, जिसके आधार पर युवक के परिजनों से फोन पर संपर्क किया। परिजनों के देर रात या सोमवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है। परिजनों ने बताया कि करीब छह साल पहले प्रदीप घर से निकल गया था। तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चल सका था। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र व मौलवी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed