{"_id":"6a9dbb65fbc42a1a820ebeac","slug":"bodies-of-two-friends-who-drowned-in-the-yamuna-found-on-the-third-day-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183232-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीसरे दिन मिले यमुना में डूबे दो दोस्तों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीसरे दिन मिले यमुना में डूबे दो दोस्तों के शव
विज्ञापन
फरदीन, फाइल फोटो। लखनौती की खबर का फोटो
-शुक्रवार को हुआ था हादसा, तीन दिन से तलाश रही थीं टीमें
-बिना किसी कानूनी कार्रवाई के साथ ले गए परिजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
लखनौती। दौलतपुर घाट पर यमुना नदी में नहाते समय डूबे दो दोस्तों के शव रविवार को बरामद हो गए। गंगोह के मोहल्ला मुबारक अली निवासी अनस (20) और फरदीन (24) शुक्रवार सुबह से लापता थे। घटना के तीसरे दिन खोज अभियान के बाद उनके शव मिले।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अनस और फरदीन दौलतपुर घाट गए थे, उनके साथ उनके दो छोटे भाई उस्मान व जैद भी थे। वहां पहुंचने पर दोनों दोस्त नदी में नहाने उतरे। उनके भाई किनारे पर ही खड़े रहे। पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण दोनों युवक खुद को संभाल नहीं सके और गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। नकुड़ की उपजिलाधिकारी निधि भारद्वाज, गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा, तहसीलदार प्रियंक सिंह और नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना सहित पुलिस बल घाट पर मौजूद था। शुक्रवार से ही लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा था।
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन सेवा और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम ने खोज अभियान का दायरा बढ़ाया। हादसे के करीब 50 घंटे बाद फरदीन का शव हरियाणा के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव के सामने मिला। यह स्थान दौलतपुर घाट से नौ किलोमीटर दूर था। वहीं, अनस का शव 12 किलोमीटर दूर शामली जिले के गांव भड़ी के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना से मोहल्ला मुबारक अली में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवकों के परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। घर ले जाने के बाद एक साथ नमाज-ए-जनाजा हुई और गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।