{"_id":"6a9dbac1ba67dad3d103dcdb","slug":"livestock-owner-and-woman-die-of-electrocution-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164374-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: करंट से पशुपालक और महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: करंट से पशुपालक और महिला ने दम तोड़ा
Mon, 07 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। जासापारा गांव में शनिवार देर रात गोवंश बांध रहे पशु पालक राधेश्याम (52) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बिजली का तार पशुशाला में लगा था। अज्ञात कारणों से तार टूटकर गिर गया था। इसी बीच राधेश्याम को तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए।
जासापारा गांव निवासी राधेश्याम की घर के सामने पशुशाला है। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात 10 बजे खाना खाने के बाद राधेश्याम गोवशों को पशुशाला में बांधने के लिए गए थे। वह गोवंश को बांध रहे थे। इसी बीच वायरिंग के एक टूटे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से राधेश्याम गंभीर रूप से झुलस गए। वह बेहोश होकर पशुशाला में गिर पड़े।
परिजन उन्हें खोजने पशुशाला पहुंचे। वहां पर राधेश्याम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में रात में उनकी मौत हो गई। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फर्राटा पंखे में उतरे करंट से महिला की मौत
लंभुआ। नरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार यादव की पत्नी सूरसती (58) की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं।
कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक रविवार सुबह 06:30 बजे पत्नी सूरसती ने उनसे गेहूं बनाने के लिए घर के आंगन में पंखा लगाने को कहा। कृष्ण कुमार यादव ने आंगन में पंखा लगा दिया, तभी बिजली चली गई। कहा कि बिजली आएगी तो पंखा चला लेना। कृष्ण कुमार खेत की तरफ निकल गए थे। कुछ देर बाद वे घर लौटे तो पत्नी सूरसती को पंखे की चपेट में जमीन पर गिरा देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को बुला लिया। बिजली आपूर्ति बंद कर पत्नी को पंखे से छुड़ाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूरसती का एक बेटा लखनऊ में दवा कंपनी में है, तो दूसरा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत है। बेटों की हादसे की सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।