फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shopkeeper's blood-soaked body found; murder suspected.

Palwal News: दुकानदार का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper's blood-soaked body found; murder suspected.
रावली गांव के बाहर दिल्ली-अलवर रोड पर वारदात, कान के पास मिला गहरा जख्म
विज्ञापन

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। सदर थाना क्षेत्र के गांव रावली के बाहर दिल्ली-अलवर रोड पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराने की दुकान के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे 58 वर्षीय दुकानदार एवं पशुपालक इदरीश कुरैशी का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के कान के पास गहरा जख्म मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

परिजनों के अनुसार, इदरीश रोजाना किराने की दुकान बंद करने के बाद दुकान के बाहर बने टीन शेड के नीचे ही सोता था। शनिवार रात भी वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद वहीं सो गया था। रविवार सुबह नमाज के समय परिजन और आसपास के लोग उसे जगाने पहुंचे। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन पास गए। वहां उन्होंने उसे मृत पाया।
विज्ञापन


कान के पास गहरा जख्म देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद और सीआईए फिरोजपुर झिरका प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डीएसपी फिरोजपुर झिरका हरदीप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम बोर्ड से कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इदरीश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र, घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।


लिखित शिकायत का इंतजार
खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच कर हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed