फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Adverse entry against five *Lekhpals* for negligence in work.

Mau News: काम में लापरवाही पर पांच लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 04 Sep 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry against five *Lekhpals* for negligence in work.
मऊ। घोसी तहसील के सभागार में शुक्रवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कामकाज में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न राजस्व कार्यों की बिंदुवार समीक्षा के बाद कार्य में रुचि नहीं लेने वाले पांच लेखपालों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। वहीं बेहतर कार्य करने वाले पांच लेखपालों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने स्वामित्व योजना के तहत घरौनी, अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री, डीसीएस एग्री स्टैट, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में अपेक्षित रुचि और प्रगति नहीं मिलने पर एसडीएम ने विनोद गौतम, रीतेश गौड़, अमित सिंह, यशवंदर गौतम और किगेंद्र कुमार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी किए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौरव राय, सौरभ राय, शेषनाथ चौहान, अजय राय और अखिलेश कुमार को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
बैठक में तहसीलदार अनीस सिंह, राजस्व निरीक्षक मतीन खान, परशुराम यादव, राजेश राम, पारसनाथ, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मौके पर जांच के बाद ही दें रिपोर्ट
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने क्षेत्र के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे।

अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और इसके बाद ही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आईजीआरएस के मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारित करने के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed