{"_id":"5b843ccd42c79246382cfa53","slug":"111535392973-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। गुरुवार को इंदिरा मिल चौराहे के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुए अधेड़ ने शुक्रवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाराणसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदोही कोतवाली पुलिस ने कहा है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जानकारी हो कि बृहस्पतिवार को अवैध मिट्टी ढोने वाले एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर ग्राम अस्ती परसपुर के प्रेमबहादुर सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रेम बहादुर घर से चौरी रोड स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में ड्यूटी करने के लिए निकला था। नगर के राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।
परिजनों ने आज बताया कि आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से पूरा गांव मर्माहत है। जबकि परिजन इस सदमे से उबर नहीं सके हैं। भदोही कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा ने कहा कि अधेड़ की मौत की सूचना मिली है यदि मामले में तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।