Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Wife blinded by love for someone els cut her into 36 pieces and fill them in blue drum, husband is terrified a

UP: गैर के प्यार में अंधी पत्नी...36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी, धमकी के बाद दहशत में है पति

Thu, 24 Apr 2025 06:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 06:33 AM IST
सार

मुस्कान की राह पर मैनपुरी की एक पत्नी ने अपने पति को  36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरने की धमकी दे डाली। पीड़ित पति दहशत में है। उसने एसपी को बताया कि पत्नी किसी दूसरे से प्यार करती है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Wife blinded by love for someone els cut her into 36 pieces and fill them in blue drum, husband is terrified a
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा के एक युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर धमकाया है। प्रेम संबंधों में बाधक बने पति को धमकी दी है कि उसे 36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया जाएगा। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए ऑडियो भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


पत्नी किसी ओर से करती है प्यार
ग्राम अहिरवा निवासी अनीश कुमार ने एसपी से शिकायत की। कहा, 10 अप्रैल 2016 को उसकी शादी बेवर के एक गांव की युवती से हुई थी। उसके बेटा और बेटी हैं। पत्नी के प्रेम संबंध दूसरे युवक से हैं। पांच अप्रैल को उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक ने कॉन्फ्रेंसिंग कॉल की। इसमें उसकी पत्नी कह रही थी कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।
विज्ञापन



पत्नी और प्रेमी ने दी धमकी
पत्नी और उसके प्रेमी ने धमकी दी कि उसे मेरठ कांड की तरह 36 टुकड़े में काटकर मार दिया जाएगा। लाश को नीले ड्रम में भर दिया जाएगा। शिकायत पर ससुरालियों ने भी उसे धमकाया। एसपी ने मामले की जांच कराने व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed