{"_id":"67d808f5f1b92e245e0b7a73","slug":"two-friends-harassed-girl-after-fake-marriage-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी का नाटक...फिर दोस्त के साथ मिलकर लूटी अस्मत, नहीं भरा मन तो दरिंदों ने किया ऐसा काम; जीते जी मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी का नाटक...फिर दोस्त के साथ मिलकर लूटी अस्मत, नहीं भरा मन तो दरिंदों ने किया ऐसा काम; जीते जी मर गई वो
Mon, 17 Mar 2025 05:06 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:06 PM IST
सार
युवक ने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद मंदिर में शादी का झूठा नाटक किया। दोस्त के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की। परेशान होकर युवती ने होली पर आत्मघाती कदम उठा लिया। समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने होली पर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजन ने उसे बचा लिया। वजह सामने आई कि गांव के दो युवकों ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। सामूहिक दुष्कर्म किया। अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इस वजह से उसने जान देने की कोशिश की। पीड़िता अपने परिजन संग एसपी से मिली। आरोपियों पर केस दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जानकारी होने पर फरवरी 2025 को उन्होंने बेटी को सदर कोतवाली क्षेत्र में बहन के घर पर भेज दिया था। बेटी होली पर जब घर लौट कर आई तो काफी गुमसुम थी, उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।
ये भी पढ़ें-जीजा से प्यार: इस हद तक गुजर गई वो...दो बच्चे और पति भी हैरान, रखी ऐसी शर्त; बहन को देखकर भी न आई शर्म
ये भी पढ़ें-जीजा से प्यार: इस हद तक गुजर गई वो...दो बच्चे और पति भी हैरान, रखी ऐसी शर्त; बहन को देखकर भी न आई शर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछने पर बताया कि वह गिर गई थी। होली के दिन बेटी ने खुदकुशी करने की कोशिश की। समय पर जानकारी होने के बाद बेटी को बचा लिया। जब उससे वजह जानी तो बेटी ने बताया, गांव के एक युवक ने करीब 6 माह पहले अपने दोस्त से मुलाकात कराई थी। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद नजदीकियां बढ़ने लगीं। गांव का युवक प्रेम पत्र का आदान प्रदान करता था। इस दौरान गांव के ही एक मंदिर में शादी का झूठा नाटक कर फोटो खींचे।
इसके बाद दो जनवरी को दोनों आरोपियों ने बातचीत के लिए एक मोबाइल दिया। रोजाना फोन पर बातचीत होने लगी। इसकी जानकारी होने पर युवती को उसकी मां ने अपनी बहन के घर भेज दिया था। वहां 17 फरवरी को आरोपी ने दूसरा मोबाइल लाकर दिया और बातचीत करने लगा।
ये भी पढ़ें-UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
ये भी पढ़ें-UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
अगले दिन उसे शहर में एक गेस्ट हाउस के पास मिलने बुलाया। 18 फरवरी की शाम को प्रेमी से मिलने पहुंची तो वहां प्रेमी व उसका साथी कोर्ट मैरिज की बात कहते हुए बाइक पर बैठाकर खरपरी की ओर ले गए। वहां रजबहा के पास बाइक खड़ी कर उसे झाड़ियों में खींच कर ले गए। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें-UP: श्मशान घाट में आई ऐसी आफत...लाश छोड़कर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी; बुलानी पड़ गई पुलिस
ये भी पढ़ें-UP: श्मशान घाट में आई ऐसी आफत...लाश छोड़कर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी; बुलानी पड़ गई पुलिस
विरोध करने पर पिटाई की और वीडियो भी बनाया। धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो वीडियो को वायरल कर देंगे। तभी से आरोपी उसे ब्लैकमेल करते आ रहे हैं। होली पर आरोपियों ने फिर बुलाया था, जिस वजह से तंग आकर जान देने की कोशिश की। सोमवार को पीड़िता की मां ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराए जाने की मांग की।