{"_id":"67d7f2a5c2e2e1b8740cdedc","slug":"bee-attack-in-crematorium-people-ran-away-leaving-dead-body-in-firozabad-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: श्मशान घाट में आई ऐसी आफत...लाश छोड़कर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी; बुलानी पड़ गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्मशान घाट में आई ऐसी आफत...लाश छोड़कर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी; बुलानी पड़ गई पुलिस
Mon, 17 Mar 2025 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:30 PM IST
सार
टूंडला के गांव नगला हरिश्चंद्र में वृद्ध महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के पास ही स्थित श्मशान घाट लाया गया। जैसे ही श्मशान घाट में शव यात्रा पहुंची, तभी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। ये देख लाश छोड़कर लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। मधुमक्खियों के हमले में 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत पर वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार करने गए ग्रामीणों पर पहाड़ी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई तथा जान बचाने के लिए ग्रामीण शव छोड़कर भाग खड़े हुए। हमले में 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को आगरा रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के आठ घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
यहां का है मामला
मामला थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला हरिश्चंद्र का है। गांव निवासी मुकेश यादव की 70 वर्षीय मां कौशल्या देवी का रविवार की देर रात्रि आकस्मिक निधन हो गया था। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब परिजन ग्रामीणों के साथ शव का अंतिम संस्कार करने अपने खेत पर गए थे। खेत के कौने में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे अंतिम संस्कार करने के लिए गड्डा खोदकर तैयारियां की जा रहीं थीं। इसी बीच पीपल के पेड़ पर जंगली मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने नीचे खड़े लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई तथा वे वृद्धा के शव छोड़कर भाग खड़े हुए।

ग्रामीणों में मची भगदड़
अंतिम संस्कार के लिए गए लोगों को चीखते हुए भागते देख ग्रामीण सकते में आ गए। मधुमक्खियों का हमला ऐसा था कि कुछ ही देर में किसी कि होंठ, गाल, नांक, आंख, हाथ-पैर न सिर्फ सूज गए बल्कि दर्द से उनकी चीखें निकल रहीं थीं। मधुमक्खियों के हमले में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ग्रामीण ओली सिंह की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। इधर घटना कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले में गांव के कई लोग घायल हुए हैं। शाम को वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार दूसरे स्थान पर कराया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: निर्वस्त्र कर विधवा को बेल्ट से पीटा...इसलिए तमाशाबीन बने रहे लोग, पुलिस अब तक किसी को नहीं पकड़ सकी

मधुमक्खियों के हमले से घायल
30 से ज्यादा घायलों में रघुनाथ फौजी, रामखिलाड़ी, सुनील, सौरभ, रामदास, नाहर सिंह, मुकेश, अवनीश, राजपाल, मुकेश, पवन, कोमल सिंह, ओमप्रकाश, गिरधारीलाल, रामनाथ सिंह, सुभाष चंद्र, नरेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णकांत, कपिल कुमार, विकास, अतुल, सुनील शामिल हैं। जबकि वृद्धा के पुत्र मुकेश के अलावा गांव अमन व अवनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें - कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा

आठ घंटे बाद हो सका अंतिम संस्कार
मधुमक्खियां के हमले से ग्रामीणों में इस कदर भयभीत हो गए कि वह शव का अंतिम संस्कार तो दूर वहां पहुंचने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। परिवार के लोग कंबल ओढ़कर, चेहरा ढकते हुए सड़क पर खड़े होकर मधुमक्खियों के शांत होने का इंतजार कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस भी असहाय खड़ी रही। बाद में दूसरे स्थान पर शव को ले जाकर शाम साढे़ पांच बजे के बाद वृद्धा का अंतिम संस्कार हो सका।