फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sister Affair With Jija Adamant On Living Together mathura up news

जीजा से प्यार: इस हद तक गुजर गई वो...दो बच्चे और पति भी हैरान, रखी ऐसी शर्त; बहन को देखकर भी न आई शर्म

Mon, 17 Mar 2025 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 01:02 PM IST
सार

मथुरा में जीजा और साली के प्यार की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। साली जिसकी शादी हो चुकी है, दो बच्चे और पति भी है, वो जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस के लाख समझाने पर भी वो नहीं मानी....
 

विज्ञापन
Sister Affair With Jija Adamant On Living Together mathura up news
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में जीजा और साली के प्यार का हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। यहां एक ईंट भट्ठे पर साली अपने ही जीजा के साथ पति को छोड़कर रह रही थी। वे दोनों यहां घरवालों की नजरों से बचने के लिए जीवन यापन कर रहे थे। अचानक महिला के भाई को इनकी जानकारी मिल गई और वह ईंट भट्ठे पर आ गया। उसने छोटी बहन को जीजा के साथ देखकर हंगामा कर दिया। मामला झगड़े तक पहुंच गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में पूरा मामला खुल गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ढाई साल में बन जाएगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे...एक घंटे में भरिए 90 किमी फर्राटा, इस कंपनी को मिला टेंडर
विज्ञापन



 

मिली जानकारी के अनुसार करनाल निवासी युवती सीमा की शादी 12 वर्ष पूर्व नौहझील थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर बसाऊ निवासी युवक विशाल के साथ हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे भी हैं। वहीं सीमा की छोटी बहन प्रीति की शादी 5 वर्ष पूर्व करनाल के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। प्रीति भी दो बच्चों की मां हैं। चार माह पूर्व प्रीति और जीजा विशाल में प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ही अपने परिवार को छोड़कर ईंट भट्ठे पर छुपकर रहने लगे। 

ये भी पढ़ें -  कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा




 
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने काफी खोजबीन की। अचानक जानकारी मिलने पर सीमा और प्रीति के भाई ने ईंट भट्ठे पर दोनों को खोज निकाला। यहां जीजा-साले में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। भट्टा मुनीम द्वारा झगड़े की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस तीनों को थाना ले आई। इसके बाद थाने में साली ने जमकर हंगामा मचाया। बहन यानि युवक की पत्नी सीमा भी वहां आ गई और खूब बवाल किया।

ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
 
विज्ञापन

पुलिस के लाख समझाने के बाद भी जीजा-साली दोनों एक दूसरे से शादी करने और साथ रहने की जिद अड़े थे। हालांकि जीजा के प्यार में अंधी बहन से उसने यहां तक कह दिया कि यदि वो उसके पति से शादी करेगी, तो वो अपनी जान दे देगी। इस धमकी के बाद भी वो नहीं मानी। प्रीति को पुलिस और परिवार वालों ने खूब समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। शादीशुदा बहन के विरोध करने के बाद भी वह जीजा के साथ रहने पर अड़ी  थी।

नौहझील थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक विशाल और साली प्रीति के साथ उसके भाई से बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई। जीजा-साले में झगड़ा होने पर दोनों का शांति भंग में चालान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed