{"_id":"67d78e3b22647766460a9250","slug":"friend-more-dangerous-than-enemies-not-given-500-rupees-take-off-then-brutally-beaten-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
Mon, 17 Mar 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:02 AM IST
सार
दोस्ती में जान देने वालों के किस्से तो कई सुने होंगे, लेकिन आगरा में ऐसी घटना हुई, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। महज 500 रुपये के लिए दोस्त के कपड़े उतरवा दिए गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने फिर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो और आरोपी हवालात में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उधार के 500 रुपये नहीं देने पर युवक ने दोस्त को खाली मकान में बंधक बना लिया। निर्वस्त्र कर उसकी डंडे से पिटाई की। वह मदद के लिए गुहार लगाता रहा। इस पर लोग जुट गए, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुकदमा हुआ दर्ज
सेवला जाट, सदर निवासी हीरा देवी ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उनके बेटे बादल ने कुछ दिन पहले पड़ोस के आकाश से 500 रुपये उधार लिए थे। शनिवार की शाम को करीब 6 बजे बादल घर के पास बैठा हुआ था। आकाश आकर रुपये मांगने लगा। बेटे ने बड़े भाई के ससुराल से वापस आने पर रुपये वापस लौटाने का कहा था। आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही आकाश अपने दोस्तों की मदद से बादल को घर के पास खाली कलुआ के मकान में ले गया। तलाशी लेने के बहाने से निर्वस्त्र कर दिया और डंडे से पिटाई की। देर रात तक बेटे के घर वापस लौटकर नहीं आने पर पुलिस से शिकायत की।
ये भी पढ़ें - UP: निर्वस्त्र कर विधवा को बेल्ट से पीटा...इसलिए तमाशाबीन बने रहे लोग, पुलिस अब तक किसी को नहीं पकड़ सकी

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि घटना के बाद बादल अपने चाचा के घर चला गया था। उसका मेडिकल कराया गया है। मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: जेलर का घिनाैना काम...नशे की गोली खिलाकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर कराया गर्भपात; पुलिस ने दर्ज किया केस

डंडे से पीटता रहा आकाश, दोस्त वीडियो बनाकर हंसते रहे
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बादल निर्वस्त्र दिखाई दे रहा है। आकाश डंडे से पिटाई कर रहा है। दोस्त आसपास खड़े दिखाई दे रहे हें। बादल दोस्तों से मदद की गुहार लगाता है। वह सभी हंसते हुए पिटाई का वीडियो बना रहे हैं।