फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The chaotic elements damaged the Gandhi statue, the tension

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की गांधी प्रतिमा, तनाव

Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
The chaotic elements damaged the Gandhi statue, the tension
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की गांधी प्रतिमा, तनाव - फोटो : अमर उजाला
थाना किशनी क्षेत्र के कुसमरा चौराहा पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को सोमवार रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोगों को जानकारी तो क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने लोगों को नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देने के बाद शांत किया।
विज्ञापन

कुसमरा क्षेत्र के रामनगर चौराहा पर नगर पंचायत की ओर से गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगवाई गई है। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर आक्रोश भड़क गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तनाव का माहौल बनता देख लोगाें ने एसडीएम अवनीश मौर्य को फोन कर जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से आक्रोशित लोग अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतिमा बच्चों द्वारा क्षतिग्रस्त होना बताई। कहा कि जांच के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। अगर यह अराजक तत्वों का काम है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को कपडे़ ढकवा दिया। वहीं नई प्रतिमा लगवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed