फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The battle for supremacy in the killing of the youth of the captain

वर्चस्व की लड़ाई में प्रधान ने की युवक की हत्या

Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The battle for supremacy in the killing of the youth of the captain
वर्चस्व की लड़ाई में प्रधान ने की युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया अंगौथा में अवैध शराब के काम में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गुरुवार देर रात दो सगे भाइयों की प्रधान और उसके सहयोगियों ने पिटाई कर दी। इससे एक भाई की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। आरोपियों ने इस दौरान बोलेरो और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं मृतक की राइफल भी लूट ली। देर रात र्हुई इस घटना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर दिया। मृतक के परिवारीजनों की ओर से प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

 गांव नगरिया का रहने वाला नीरज कुमार गुरुवार रात भाई सौरभ के साथ दोस्त की बुलेरो से मैनपुरी की ओर आ रहा था। तभी रंपुरा के समीप प्रधान दीवान सिंह के भट्ठा के पास 10-12 लोगों ने बुलेरो को रोक लिया। आरोप है कि प्रधान और उनके सहयोगियों ने दोनों भाइयों के साथ लाठी डंडा कुल्हाड़ी से मारपीट की। दोनों अधमरे होकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान आरोपियों ने बुलेरो और एक बाइक में आग लगा दी। बोलेरो में रखी राइफल भी लूट ली। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। सौरभ को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया। नीरज के घरवालों ने नगरिया के प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रधान दीवान सिंह को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

 बताया जा रहा है कि प्रधान और नीरज के बीच अवैध शराब कारोबार के वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही थी। कुछ दिनों पहले प्रधान समर्थक वीरेंद्र की शराब कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ ली थी। उक्त आरोपियों को शक था कि मृतक नीरज ने ही शराब को जब्त कराया है। इसके बाद से वो नीरज से बदला लेना चाहते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                            
डीआईजी पहुंचे घटनास्थल
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हत्या की दो घटनाओं के बाद डीआईजी अजय मोहन शर्मा मैनपुरी पहुंचे। पहले देवी रोड पर सीआरपीएफ जवान की हत्या के बारे में घटनास्थल पर जाकर जानकारी जुटाई। उसके बाद गांव नगरिया अंगौथा पहुंचे। एसपी देवरंजन वर्मा से घटना की जानकारी जुटाई।  


प्रधान समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तहरीर में गांव नगरिया अंगौथा के प्रधान दीवान सिंह, जितेंद्र, पप्पू , वीरेंद्र, राजीव कुमार, विजय प्रताप, सुनील सतेंद्र, राहुल, दुर्बीन सिंह पर घात लगाकर हमला करने, हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed