फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four-year-old child playing in a field drowns in a water tank.

Mainpuri News: खेत में खेल रहे चार साल के मासूम की हौद में डूबकर मौत

Mon, 05 Oct 2026 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 05 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old child playing in a field drowns in a water tank.
मैनपुरी।
विज्ञापन

नगला बांक में रविवार की सुबह एक हंसते-खेलते परिवार में अंधेरा कर गई। चाचा के पीछे खेत पर पहुंचे चार साल के बालक की पानी से भरी हौद में गिरने से मौत हो गई। खेलते हुए मासूम किसी तरह पानी की हौद में जा गिरा। चाचा ने कुछ देर बाद उसे तलाश किया तो वह हौद में पड़ा मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला बांक के रहने वाले सुभाषचंद्र के दूसरे नंबर के बेटे विनय का 4 वर्षीय पुत्र सूर्यांश रविवार सुबह घर में खेल रहा था। तभी चाचा बीपी खेत की तरफ जाने लगे तो सूर्यांश भी उनके पीछे-पीछे खेत की ओर निकल पड़ा। रास्ते में चाचा अपने साथ खेत पर ले गए। वहां सूर्यांश खेलने लगा। वह खेलते हुए खेत में बनी पानी की करीब डेढ़ फीट गहरी हौद के पास चला गया। पैर फिसलने से वह सीधे हौद में जा गिरा।
विज्ञापन

काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा तो खेत पर मौजूद चाचा व दादा सुभाष ने सूर्यांश की तलाश की तो वह हौद में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन मासूम के शव को सीने से लगाए गांव लौट गए। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार चार वर्षीय बच्चा पानी की हौद में गिर गया था, जिला अस्पताल में बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था। इसके सूचना पुलिस को भेजी दी गई है। परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसके शव को अपने साथ ले गए। -डॉ. राज सिंह, सीएमएस, महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed