Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A special drive will begin at polling booths today; officials will be present from 10 AM to hear grievances.

Mainpuri News: आज से बूथों पर चलेगा विशेष अभियान, 10 बजे से अधिकारी सुनेंगे समस्या

Sat, 28 Nov 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 28 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A special drive will begin at polling booths today; officials will be present from 10 AM to hear grievances.
फोटो 32 जिले के एक बूथ का निरीक्षण करते जिला​धिकारी। स्त्रोत सूचना विभाग
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिले में 27 नवंबर को दोपहर दो बजे तक फार्म-6 के 34,652 आवेदन डिजिटाइज्ड हुए। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 के 2,051 और नाम-पते सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 के 3,869 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 28 और 29 को सभी बूथाें पर दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से साढ़े चार बजे तक सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,782 बूथ हैं। इनमें मैनपुरी में 419, भोगांव में 443, किशनी में 423 और करहल में 497 बूथ हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 1,175 मतदाताओं को भी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो मैनपुरी में फार्म-6 के 10,652, भोगांव में 7,989, किशनी में 6,724 और करहल में 9,287 आवेदन डिजिटाइज्ड किए गए हैं। इसी तरह फार्म-7 के मैनपुरी में 510, भोगांव में 388, किशनी में 582 और करहल में 571 आवेदन आए हैं। फार्म-8 के तहत मैनपुरी में 1,577, भोगांव में 725, किशनी में 664 और करहल में 903 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

----
जिले में 12.76 लाख मतदाता
17 नवंबर को प्रकाशित निर्वाचक नामावली के अनुसार जिले में कुल 12,76,375 मतदाता हैं। इनमें 7,00,853 पुरुष, 5,75,497 महिला और 25 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मैनपुरी में 3,07,264, भोगांव में 3,17,352, किशनी में 2,92,920 और करहल में 3,58,839 मतदाता दर्ज हैं। वहीं जिले की अनुमानित जनसंख्या 22,78,296 है। इसके सापेक्ष मतदाता अनुपात 56.40 और लिंगानुपात 821.14 है। वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 13,359 मतदाता प्रारूप सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
16 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। विशेष अभियान के लिए 28 और 29 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed