{"_id":"62cb10e11873fc1ee4498919","slug":"young-man-pushed-by-contact-revolution-serious-mahoba-news-knp706869973","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से युवक को धक्का देकर गिराया, रातभर तड़पता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से युवक को धक्का देकर गिराया, रातभर तड़पता रहा
विज्ञापन
महोबा। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गाजियाबाद जा रहे युवक को किसी ने देर रात धक्का दे दिया। ट्रैक किनारे गिरा युवक रातभर तड़पता रहा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घायल के पास से पांच हजार रुपये व बैग गायब है। गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
जनपद बांदा के थाना गिरवां के बरसड़ा गांव निवासी एजाज (40) शनिवार की शाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गाजियाबाद जा रहा था। एजाज ने बताया कि रात के समय गेट पर खड़े होने के दौरान किसी ने किड़ारी फाटक के समीप धक्का दे दिया। जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। रातभर वह ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में तड़पता रहा। रविवार की सुबह एक चौकीदार ने युवक को पड़ा देख कीमैन को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी ने यूपी 112 पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
पत्नी अफसाना व भाई कलीम ने बताया कि वह गाजियाबाद स्थित एक स्पोर्ट्स कंपनी में काम करते हैं। उनकी शादी को करीब 12 साल हो गए हैं। पिछले एक माह से वह बांदा में ससुराल में रह रहे थे। शनिवार को कहासुनी होने पर शाम को बैग लेकर घर से गाजियाबाद जाने की बात कहकर निकल गए। उनके पास से सिर्फ मोबाइल बरामद हुआ है। पांच हजार रुपये व बैग गायब है।