फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenage girl drowns in pond while going for a bath with her grandmother.

Mahoba News: दादी के साथ नहाने गई किशोरी की तालाब में डूबकर मौत

Wed, 16 Sep 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl drowns in pond while going for a bath with her grandmother.
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के वर्मा तालाब में मंगलवार की सुबह दादी के साथ नहाने गई किशोरी की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे आपदा मित्र ने एक घंटे की मशक्कत कर किशोरी को बाहर निकाला लेकिन जान नहीं बच सकी। घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के आंबेडकरनगर निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री विक्रम रैकवार की बेटी मानवी (14) बद्री सिंह कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। सोमवार की देर रात तक हरतालिका तीज पर घर पर भजन कार्यक्रम चलता रहा। व्रत समाप्त होने के बाद सुबह छह बजे मानवी अपनी दादी सरोज के साथ कस्बे के वर्मा तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गई। दादी के शोर मचाने पर कस्बावासियों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

आपदा मित्र प्रमोद रैकवार ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को तालाब से बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल सीएचसी कबरई ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बेटी की तालाब में डूबने से मौत हुई है। घटना से मां माया व चार भाई-बहन रो-रोकर बेहाल रहे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed