फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Pregnant woman dies after her condition deteriorates during surgery.

Mahoba News: गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने से मौत

Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after her condition deteriorates during surgery.
महोबा/कबरई। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका के पति ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही और सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी गई है। उधर, सीएमएस ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी रामप्रकाश वर्मा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी शकुंतला (40) गर्भवती थी। सात सितंबर को वह पत्नी का इलाज कराने के लिए महिला अस्पताल गया। जहां महिला डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे बच्चे मृत होने व सफाई कराने की बात कही। आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई। उसने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई और दो हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि डॉक्टरों ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से ऑपरेशन कर सफाई की। इसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई। तब उसे रेफर कर दिया गया। वह पत्नी को झांसी ले गया। वहां जांच में पता चला कि ऑपरेशन के दौरान शकुंतला की कोई नस कट गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात शकुंतला की इलाज दौरान मौत हो गई। मृतका के पति ने अस्पताल की महिला डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांगी। उधर, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाकांत चौरिहा का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया था। परिजन उसे सरकारी अस्पताल न ले जाकर किसी निजी अस्पताल ले गए। फिर भी आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed