फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Spaniards pay tribute to Avantibai's sacrifice day

अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर सपाइयों ने अर्पित की श्रृद्घांजलि

Fri, 20 Mar 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Spaniards pay tribute to Avantibai's sacrifice day
वीरांगना आवंतीबाई के बलिदान दिवस पर श्रृद्घांजलि अर्पित करते सपा पदाधिकारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को वीरांगना आवंतीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली अवंतीबाई के साहस और वीरता को याद किया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव की अध्यक्षता में वीरांगना आवंतीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि रानी अवंतीबाई भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालीं पहली महिला शहीद वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ रानी अवंतीबाई मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं। उन्होंने मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी। भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई। प्रथम स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई में 20 मार्च 1858 को वह शहीद हो गई।
विज्ञापन

रानी आवंतीबाई के बलिदान दिवस पर सपाइयों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमित यादव, लवकेश राजपूत, महेश निषाद, शाहिद अली राजू, योगेश यादव, विनोद यादव, प्रवेेंद्र तिवारी, इमरान खान, संतोष यादव, ओमप्रकाश परिहार, मूरत सिंह, सोनू चौरसिया, ओपी यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed