फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son shoots himself with father's licensed rifle; dies.

Mahoba News: पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Son shoots himself with father's licensed rifle; dies.
फोटो 29 एमएएचपी 14 परिचय-घटना के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। संवाद
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के चिचारा गांव में सोमवार सुबह पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंचे सीओ रविकांत गोंड, थाना पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने गले में नाल लगाकर पैर से ट्रिगर दबाया होगा। युवक की शादी माह नवंबर में होनी थी। इकलौते बेटे की मौत में परिजन में चीख-पुकार मची है। परिजन जांच के दाैरान पुलिस को आत्महत्या के कारणा नहीं बता सके।
विज्ञापन

चिचारा निवासी सम्राट सिंह भदौरिया खेती-किसानी करते हैं। उनके नाम पर लाइसेंसी राइफल है। उन्होंने अपने इकलौते बेटे पुष्पराज सिंह (25) की शादी तय कर दी थी। दो माह पहले सगाई भी हो गई थी। 24 नवंबर को जनपद हमीरपुर बरात जानी थी। पुष्पराज बीफार्मा की पढ़ाई पूरी करके जनपद बांदा के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। सोमवार सुबह वह मां प्रभादेवी को लेकर दो मंदिरों में गया था। दर्शन करने के बाद घर लौटने पर पुष्पराज ने मां से खाना बनाने की बात कही। प्रभादेवी रसोईघर में जाकर खाना बनाने लगी। इसी दाैरान पुष्पराज ने पिता के कमरे में जाकर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर मां कमरे की ओर दौड़ी जहां बेटे को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। चाचा वीर सिंह ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ था। पुष्पराज को मानसिक तनाव भी नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि राइफल साफ करते समय धोखे से गोली चल गई हो। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लाइसेंसी राइफल को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फाॅरेंसिक जांच आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीओ का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फोटो 29 एमएएचपी 14 परिचय-घटना के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। संवाद

फोटो 29 एमएएचपी 14 परिचय-घटना के बाद रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed