फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gaiety of the festival celebrating color

हर्षोल्लास से मना रंगाें का त्योहार

Sat, 07 Mar 2015 11:48 PM IST
Gaiety of the festival celebrating color
Gaiety of the festival celebrating color Updated Sat, 07 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gaiety of the festival celebrating color
शहर के छजमनपुरा,  ऊदल चौक, गांधी नगर, मलकपुरा,  आलमपुरा, भटीपुरा, सुभाष नगर, नैकानापुरा, बजरिया, परमानंद चौराहा, हवेली दरवाजा, बंधानवार्ड आदि स्थानाें पर गुरुवार की देर रात पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से होलिका दहन हुआ। जहां महिलाआें और पुरुषाें ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। होरियाराें ने जगह-जगह ढोलों के बीच थिरकते हुए रंग डालकर एक दूसरे को सराबोर कर दिया और जमकर मस्ती की। वहीं सुबह होते ही होरियाराें की टोलियां शहर में घूमने लगीं। बच्चाें ने भी पिचकारियाें से रंग डालकर एक दूसरे को सराबोर कर दिया। सारा दिन चौराहाें पर डीजे की धुनाें पर युवा थिरकते रहे। होली पर्व के प्रति बच्चाें में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चाें ने भी पिचकारियाें से एक दूसरे पर रंग डालकर होली खेली। शाम को लोगाें ने एक दूसरे के घर जाकर गुझियां और मिठाइयाें का आनंद लिया और होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक एक दूसरे के घराें में आने जाने का सिलसिला चलता रहा। नैकानापुरा, गांधी नगर और आल्हा चौक में होरियारों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। शहर में मटकी तोड़ने के प्रति युवाआें में खासा उत्साह दिखाई दिया। सारा दिन शहर में मटकी तोड़ने के लिए मोहल्लाें में नवयुवकाें की टोलियां घूमती रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed