फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anti-government songs echoed in Nipun Bharat program, BSA said action will be taken

Mahoba News: निपुण भारत कार्यक्रम में गूंजा शासन विरोधी गीत, बीएसए बोले होगी कार्रवाई

Sat, 23 Sep 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anti-government songs echoed in Nipun Bharat program, BSA said action will be taken
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक पनवाड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौंका में शासन व प्रशासन विरोधी गीत गाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई किए जाने की बात कही हैं। जिससे स्कूल में निपुण कार्यशाला के आयोजनकर्ताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत के तहत कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौका में निपुण कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन में गीत संगीत की प्रस्तुतियों के लिए गायक कलाकारों को बुलाया गया। वाद्ययंत्रों के साथ आए इन कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुतियां शुरू कीं। इसी दौरान गायक कलाकारों ने एक ऐसा गीत पेश किया जो बेसिक शिक्षा विभाग के लिए सिरदर्द बन गया। इस गायन प्रस्तुति के बोल थे, अंधा हो गया है भारत का शासन और बहरा हुआ आज का प्रशासन...। करीब 41 सेकेंड का यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना। हालांकि जिस समय यह प्रस्तुति किया गया उस समय निपुण भारत कार्यशाला का शुरूआती दौर था। हालांकि बाद में समापन के मौके पर बीएसए अजय मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे। तब यह पूरा मामला उनके संज्ञान में आया। उधर, कार्यक्रम के एआरपी रामबीर सिंह ने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बीएसए अजय मिश्रा का कहना है कि चौका विद्यालय में निपुण भारत का कार्यक्रम था। वह समापन के समय पहुंच पाए थे। कन्या भ्रूण हत्या पर गाना गाया था। गाने की शुरुआती दो कड़ी ही सुनाई गई। यह गाना कार्यक्रम शुरू होने के पहले का है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed