फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चार साल तक महिला से नाजायज संबंध बनाता रहा प्रधान पति

चार साल तक महिला से नाजायज संबंध बनाता रहा प्रधान पति

Thu, 09 May 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
चार साल तक महिला से नाजायज संबंध बनाता रहा प्रधान पति
चार साल तक महिला से संबंध बनाता रहा प्रधान पति
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक को मिली विवेचना, प्रधान पति ने लिया स्थगन आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रधान पति पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। 19 अप्रैल को कोतवाली में केस में दर्ज हो चुका है। महिला ने शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रधान पति ने न्यायालय से स्थगन आदेश ले लिया है। प्रधानपति के मुताबिक महिला विरोधियों के इशारे में परेशान कर रही है।

पीड़िता की मानें तो प्रधान पति ने उसके साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर जान-माल की धमकी दी। उसके प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज कर पुलिस खामोश है। महिला के मुताबिक प्रधान पति ने जबरन गर्भपात भी कराया। विरोध करने पर मारापीटा गया। पुलिस की ओर से गर्भपात कराने का साक्ष्य मांगा गया, लेकिन महिला उसे प्रस्तुत नहीं कर पाई। पुलिस की ओर से इस प्रकरण को लेकर जांच-पड़ताल तेज कर दी गई। महिला उपनिरीक्षक को मामले की विवेचना सौंप दी गई है। साथ ही धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान भी होना है। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कसूरवार जो भी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगी। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed