{"_id":"64a4516e5114c5317e00764c","slug":"three-injured-in-frontal-collision-of-two-bikes-accident-in-lalitpur-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल, इलाज के लिए झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल, इलाज के लिए झांसी रेफर
Tue, 04 Jul 2023 10:37 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:37 PM IST
सार
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए हैं। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। यहां फिर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईवे पर कैलगुआं बाईपास पनारी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मऊठाना निवासी अजय कुशवाहा (22) अपने चचेरे भाई हगोविंद (26) के साथ बाइक से मंगलवार की रात्रि ग्राम रजवारा से घर की ओर आ रहा था। अभी उनकी बाइक पनारी रोड पर हाइवे कैलगुआं बाईपास के समीप पहुंची थी।
विज्ञापन
तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अजय और हरगोविंद सहित दूसरी बाइक पर सवार राजा (30) निवासी ग्राम सिमरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां तीनों की हालत गंभीर देखते हुए झांसी के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन