फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies after his condition deteriorates while at the farm.

Lalitpur News: खेत पर गए किसान की हालत बिगड़ने से मौत

Wed, 16 Sep 2026 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after his condition deteriorates while at the farm.
ललितपुर। थाना पाली के ग्राम बछलापुर में खेत में गए किसान की अचानक हालत बिगड़ गई, वह किसी प्रकार घर पहुंचा और परिजनों को हालत बिगड़ने की बात बताई। इस पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजन उसके शव को वापस मेडिकल कॉलेज ले आए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बछलापुर निवासी राकेश कुशवाहा ने बताया कि उसका छोटा भाई कुंदनलाल (49) पुत्र उमराव कुशवाहा सोमवार को सुबह सात बजे रोज की तरह खेत पर फसलें देखने के लिए गया था। लगभग दो घंटे बाद सुबह नौ बजे घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई थी और उसे पसीना आ रहा था व उसे घबराहट हो रही थी। यह देख परिजन उसे तत्काल बिरधा अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। यहां भी उसकी हालत और बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही कुंदनलाल की मौत हो गई। इस पर परिजन उसे वापस मेडिकल कॉलेज ले आए। मेडिकल कॉलेज से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं और वह तीन बहनों व दो भाइयों में चौथे नंबर का था। बताया कि कुंदनलाल के पास पौने एकड़ जमीन थी और उसने इस बार उड़द, मूंग, मूंगफली की फसल बोई थी, जिसमें उड़द व मूंग की फसलें भारी बारिश के चलते खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed