{"_id":"6aa995d796a9a3cbc1003ae7","slug":"farmer-found-unconscious-while-guarding-crops-in-the-field-dies-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-163219-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत में फसल रखवाली को गया किसान अचेत मिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत में फसल रखवाली को गया किसान अचेत मिला, मौत
विज्ञापन
बार। थाना बार क्षेत्र में खेत में फसल रखवाली को गया किसान अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सुबह परजिनों ने देखा तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार अंतर्गत कस्बा बार पंजाब नेशनल बैंक के पास निवासी बद्रीप्रसाद जोशी (49) सोमवार की रात लगभग नौ बजे ग्राम लडवारी रोड स्थित शनि मंदिर के पास अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। मंगलवार सुबह रोज की तरह जब वह काफी देर तक घट नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और सुबह लगभग 11 बजे उनका बेटा खेत पर पिता को तलाश करने पहुंचा, जहां बद्रीप्रसाद अचेत अवस्था में पड़े थे। परिजन तत्काल उसे ई-रिक्शा से सीएचसी बार लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।