फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies after his condition deteriorates while at the farm.

Lalitpur News: नारायणी नदी में डूबे युवक का छठे दिन भी नहीं मिला सुराग

Wed, 16 Sep 2026 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after his condition deteriorates while at the farm.
जाखलौन। धौर्रा के पास नारायणी नदी के चेकडैम में पैर फिसलने से डूबे 25 वर्षीय सोनू सहरिया का घटना के छठे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। युवक के लापता होने के बाद से परिजन लगातार नदी क्षेत्र में उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस और गोताखोरों की टीम भी लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। बताया गया कि सोनू चेकडैम के पास पैर फिसलने के कारण नारायणी नदी में जा गिरा था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है। छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। सोनू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे नदी किनारे उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक युवक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed