फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five thousand rupees in bribe money recovered from a cupboard at the BSA office.

Lalitpur News: बीएसए कार्यालय में अलमारी से बरामद हुए रिश्वत के पांच हजार रुपये

Wed, 16 Sep 2026 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees in bribe money recovered from a cupboard at the BSA office.
ललितपुर। बीएसए कार्यालय में रिश्वत लेने के मामले में पांच दिन बाद मंगलवार को एंटी करप्शन टीम फिर पहुंची। टीम ने एसडीएम सदर, बीएसए और लेखाधिकारी की मौजूदगी में उस अलमारी का लॉक खुलवाकर तलाशी ली, जिसे पांच दिन पहले कार्रवाई के दौरान बंद कराया गया था। फाइलों के बंडल में रखी एक फाइल से पांच-पांच सौ रुपये के दस नोट बरामद हुए। टीम ने पांच हजार रुपये जब्त कर लिए और जांच के बाद शाम को झांसी लौट गई।
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने पांच दिन पहले बीएसए कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजेश कुशवाहा को सेवानिवृत्त शिक्षक से पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाए तो केमिकल निकला था, लेकिन उस समय रिश्वत की रकम बरामद नहीं हुई थी। तालबेहट निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मदन मोहन नामदेव ने एरियर भुगतान के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने की शिकायत की थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने लिपिक की अलमारी को लॉक कर दिया था। बाद में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में पहुंची टीम, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एंटी करप्शन टीम दोबारा बीएसए कार्यालय पहुंची। टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि टीम पांच दिन पहले हुई कार्रवाई से जुड़े उसी मामले की जांच के लिए आई है। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

टीम के साथ शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त शिक्षक भी कार्यालय पहुंचे। टीम ने उनसे रिश्वत देने के स्थान और घटना से जुड़ी जानकारी ली। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई और बीएसए से भी मामले में जानकारी ली गई।

---------------------------
फाइलों के बंडल में मिली रकम
इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने उपजिलाधिकारी सदर हेमंत पटेल, बीएसए रत्नेश कुमार, लेखाधिकारी और अन्य शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में अलमारी का लॉक खोला। टीम ने अलमारी में रखी फाइलों की जांच की। एक रैक में फाइलों के बंडल बंधे हुए थे। इनमें से एक बंडल खोलने पर एक फाइल में पांच-पांच सौ रुपये के दस नोट मिले। टीम ने पांच हजार रुपये जब्त कर लिए। एंटी करप्शन टीम के उपनिरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम, बीएसए और लेखाधिकारी की मौजूदगी में अलमारी खोली गई थी। अलमारी के एक रैक में रखे फाइलों के बंडल में एक फाइल से रिश्वत के पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं।
----------------------------------
रिश्वत का आरोपी लिपिक अब तक निलंबित नहीं

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कनिष्ठ सहायक राजेश कुशवाहा को अब तक निलंबित नहीं किया गया है। बीएसए रत्नेश कुमार का कहना है कि एंटी करप्शन टीम की ओर से आरोपी लिपिक के संबंध में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। टीम ने जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed