{"_id":"672bc6da34f4c2249b009f24","slug":"report-filed-against-four-including-councilor-electricity-restored-late-night-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1009-123541-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सभासद सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज, देर रात बहाल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सभासद सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज, देर रात बहाल की बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला चौबयाना में मंगलवार को विद्युत बकाया वसूली के दौरान मोहल्ले वालों व बिजली कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद एक हिस्से की बिजली काट दी गई थी। अवर अभियंता प्रमोद कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभासद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने मोहल्ले की लाइन जोड़कर सप्लाई चालू की।
बिजली विभाग ने मंगलवार सुबह मोहल्ला चौबयाना में बकाया वसूली अभियान चलाया था। इसी दौरान एक उपभोक्ता पर बकाया होने के चलते कनेक्शन काट दिया। इसी बात को लेकर टीम का मोहल्लेवासियों व सभासद से विवाद हो गया।
बिजली विभाग ने मोहल्ले के एक हिस्से की बिजली काट दी, जो रात तक सुचारु नहीं की गई। इससे गुस्साए मोहल्लेवासी मंगलवार रात को घंटाघर से तुवन चौराहा हाेते हुए एडीएम आवास पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मोहल्ले की सप्लाई शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
डीएम अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर देर रात मोहल्ले की लाइन जोड़कर सप्लाई चालू कर दी गई। इधर, कोतवाली पुलिस ने अवर अभियंता प्रमोद कुमार की तहरीर पर मोहल्ला चौबयाना निवासी शिवनारायण, सभासद धर्मवीर कुशवाहा, रोशन कुशवाहा एवं राजेश कुशवाहा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिकारियों के निर्देश पर देर रात को मोहल्ले की लाइन जोड़कर सप्लाई चालू कर दी गई।
र