फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tikait raises three major demands, ranging from loan waivers to an organic farming board.

Lalitpur News: टिकैत ने उठाईं तीन बड़ी मांगें, कर्जमाफी से जैविक बोर्ड तक

Sun, 27 Sep 2026 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tikait raises three major demands, ranging from loan waivers to an organic farming board.
बिरधा। भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को कस्बे के एक मैरिज गार्डन में किसान महापंचायत की। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि ललितपुर में खनिज संपदा और बांध होने के बावजूद किसान परेशान हैं। बुंदेलखंड का किसान बैंक और साहूकार दोनों के कर्ज की दोहरी मार झेल रहा है। फसल खराब होने पर किसानों को बीमा का पैसा नहीं मिलता। जिले में बीमा कंपनियों के कार्यालय न होने को उन्होंने धोखा बताया। टिकैत ने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत में जिलाध्यक्ष रंजीत यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
टिकैत ने किसानों के सभी कर्ज तत्काल माफ करने की मांग की। उन्होंने दाल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने को कहा, क्योंकि ललितपुर दाल का कटोरा है। बुंदेलखंड में एक जैविक बोर्ड बनाने की भी मांग की गई। इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को अच्छा बाजार मिलेगा। उन्होंने रासायनिक खाद की जगह देसी खाद के उपयोग की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed