फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur-Bina MEMU cancelled until October 15; routes of several trains diverted.

Lalitpur News: ललितपुर-बीना मेमो 15 अक्तूबर तक निरस्त, कई ट्रेनों के रूट बदले

Sun, 27 Sep 2026 01:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur-Bina MEMU cancelled until October 15; routes of several trains diverted.
ललितपुर। आगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। तीसरी लाइन से संबंधित इस कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त हुई हैं। कुछ ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन 27 सितंबर से 15 अक्तूबर तक दोनों ओर से निरस्त रहेगी। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक रद्द की गई है। हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस भी 27 सितंबर से 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। भोपाल खजुराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्तूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। रेलवे झांसी के मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह बदलाव आगासौद स्टेशन पर तीसरी लाइन के कार्य के कारण हुआ है।
विज्ञापन


ट्रेनों के बदले रूट
नौ ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी और ललितपुर नहीं आएंगी। इनमें कोरबा अमृतसर एक्सप्रेस और पंजाबमेल एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्तूबर तक भोपाल-मक्सी-नागदा-मथुरा के रास्ते जाएंगी। सचखंड एक्सप्रेस 08 से 15 अक्तूबर तक मथुरा-नागदा-मक्सी-भोपाल के रास्ते चलेगी। मालवा एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्तूबर तक मक्सी-रतलाम-गुना-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी। गोंडवाना एक्सप्रेस 08 अक्तूबर को कटनी-ओहन-झांसी के रास्ते चलेगी। उत्कल एक्सप्रेस 07 अक्तूबर को कटनी-ओहन-झांसी के रास्ते जाएगी। समता एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को इटारसी-जबलपुर-ओहन-झांसी के रास्ते चलेगी। बलिया-दादर स्पेशल एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को मानिकपुर-सतना-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। सीतापुर एक्सप्रेस इटारसी-जबलपुर-ओहन-हमीरपुर रोड-कानपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed