{"_id":"6ab82a6bcc75d3cd6106632d","slug":"rover-survey-reveals-encroachment-on-gram-sabha-land-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-163894-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रोवर से पैमाइश में ग्राम सभा की जमीन पर मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रोवर से पैमाइश में ग्राम सभा की जमीन पर मिला कब्जा
Sun, 27 Sep 2026 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कड़ेसराकलां निवासी एक युवक की शिकायत पर रोबर से हुई पैमाइश में ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन पर एक युवक का कब्जा पाया गया। उक्त नाप तहसीलदार गौरव कुमार और राजस्व टीम की मौजूदगी में ड्रोन से की गई थी।
बताते चले कि गांव के निवासी युवक ने गांव के ही एक दबंग पर ग्राम सभा की सड़क किनारे स्थित बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी। जिस पर कई बार पैमाइश हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं निकल सका। हर बार कोई न कोई पक्ष असंतुष्ट नजर आया और राजस्व टीम पर कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इसके बाद उक्त विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों ने रोबर कैमरे से उक्त भूखंड की पैमाइश कराई तो नाप में निर्माणाधीन होटल कुछ का अधिकांश भाग ग्राम सभा की जमीन में आया। जिसे हटाने के निर्देश दिए गए। टीम में तहसीलदार न्यायिक गौरव कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव, लेखपाल गौरव यादव आदि मौजूद रहें।
प्रशासन को इसी तरह प्रत्येक गांव में नाप कराके ग्राम सभा एवं सरकारी जमीनों एवं इमारतों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाना चाहिए। - ज्ञान सिंह यादव, प्रशासक (प्रधान) ग्राम कड़ेसराकलां
विज्ञापन
कुछ भाग पर कब्जा मिला था। जिसे हटवा दिया गया है। ग्राम सभा की जमीन सहित सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।-अभिजीत सिंह, एसडीएम तालबेहट।