{"_id":"6ab8272334ddcf89210d4d4b","slug":"the-route-from-varni-square-to-sadanshah-square-will-be-illuminated-with-victoria-lights-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-163940-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विक्टोरिया लाइटों से जगमगाएगा वर्णी चौराहा से सदनशाह चौराहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विक्टोरिया लाइटों से जगमगाएगा वर्णी चौराहा से सदनशाह चौराहा मार्ग
Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के सुंदरीकरण और रात्रि में पर्याप्त उजाला के लिए नगर पालिका विक्टोरिया लाइटें लगा रही है। यह कार्य वर्णी चौराहा से सदनशाह चौराहा तक सड़क किनारे फुटपाथ पर हो रहा है।
इसके लिए पालिका ने फुटपाथ पर सीमेंटेड पिलर फाउंडेशन तैयार किए हैं। अब इन फाउंडेशन पर खंभे और केबलें लगाने का काम शुरू हो गया है। इन सरियायुक्त पिलरनुमा फाउंडेशन पर अंडरग्राउंड लाइटिंग युक्त खंभों पर विक्टोरिया लाइटें लगेंगी। नगर पालिका शहर की प्रमुख सड़कों पर सुंदरीकरण का कार्य करा रही है। इसमें पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट चौराहा और जीआईसी होते हुए सदनशाह मार्ग शामिल है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही पूरा रोड इन लाइटों से रोशन हो सकेगा। तुवन चौराहा से कलक्ट्रेट रोड पर ऐसी ही विक्टोरिया लाइटें पहले से लोगों को आकर्षित करती हैं।