{"_id":"668eff52bcd45eb31d0932d7","slug":"direct-admission-will-be-available-on-50-percent-seats-in-bed-course-kamlesh-chaudhary-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-117514-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड पाठ्यक्रम में 50 फीसदी सीटों पर सीधे मिलेगा प्रवेश : कमलेश चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड पाठ्यक्रम में 50 फीसदी सीटों पर सीधे मिलेगा प्रवेश : कमलेश चौधरी
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
- फोटो : amar ujala
- बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए हुई बैठक, छात्रहित में लिया अहम निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक महाविद्यालय निदेशक कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया कि जो छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा नहीं दे सके थे उन सभी छात्रों को महाविद्यालय में अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत बीएड पाठ्यक्रम में 50 फीसदी सीटों पर सीधे प्रवेश मिलेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश कार्यालय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं
प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्राओं को प्रवेश कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों व आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में प्रबंध समिति की ओर से प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर, प्रो. आदित्य नारायण मिश्रा, डॉ. राकेश राजन, डॉ. रामेंद्र कुमार, डॉ. खुशबू सिद्दीकी, प्रो. चेल्सी जैन आदि मौजूद रहे।