फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए कर्मचारियों का कराएं पुलिस वेरिफिकेशन

क्राइम: आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए कर्मचारियों का कराएं पुलिस वेरिफिकेशन

Tue, 25 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए कर्मचारियों का कराएं पुलिस वेरिफिकेशन

विज्ञापन

कर्मचारियों का कराएं पुलिस वेरिफिकेशन
ललितपुर। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की गोष्ठी हुई। इसमें व्यापारियों की समस्या को सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। वहीं आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए व्यापारियों को आवश्यक कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने लॉज व होटल का व्यापार करने वाले व्यापारियों को बताया कि वह अपने यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों का सत्यापन करवा लें। इसके साथ ही कोतवाली में उनके दस्तावेज जमा कर दें। इससे आपराधिक वारदातों को रोका जा सके। इसी दौरान व्यापारियों ने बताया कि तालाबपुरा रोड वनवे पर तिपहिया वाहन, हाथठेला व अवैध रूप से पार्क किये गये वाहनों व अतिक्रमण से रास्ते में जाम की समस्या आये दिन होती है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और इस समस्या से व्यापारियों को निजात दिलाई जाएगी। वहीं व्यापारियों ने शहर में बढ़ रही टप्पेवाजी की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए इनपर लगाम लगाने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेतक व पुलिस की सक्रियता बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed