फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress worker protest privatization

निजीकरण के विरोध में बीमा कर्मियों के साथ आए कांग्रेसी

Fri, 19 Mar 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
congress worker protest privatization
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
ललितपुर। निजीकरण का विरोध कर रहे भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारियों को कांग्रेस का साथ मिल गया है। बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर उद्योगपतियों की जेबें भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

कांग्र्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने एफडीआई को बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दिया है। आईपीओ बेचकर सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 1956 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने प्राइवेट बीमा कंपनियों का विलय कर सरकारी कंपनी एलआईसी की स्थापना की थी। आज एलआईसी नंबर वन संस्था है। एलआईसी से रेलवे, हाईवे व शिक्षण संस्थाओं को मजबूती मिलती है। भूकंप एवं आपदा में एलआईसी मदद करती है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव राकेश रजक, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, डॉ रामसिंह यादव, संदीप रजक, कैलाश सिंह राजपूत, मिलन वर्मा, मनीष श्रीमाली, संतोष राजपूत, खेमचंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed