{"_id":"6a9b2c37e7ac46a7d40478f6","slug":"ct-scan-services-resume-at-the-medical-college-relief-for-patients-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162555-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच फिर शुरू, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच फिर शुरू, मरीजों को राहत
Sat, 05 Sep 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच शुक्रवार से फिर शुरू हो गई है। बिजली आपूर्ति बहाल होने और यूपीएस बदले जाने के बाद यह सुविधा बहाल हुई है। इससे अब मरीजों को बिना जांच के वापस नहीं लौटना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में 2 अगस्त को बिजली खराबी हो गई थी। इस खराबी के कारण डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन जांच पूरी तरह ठप हो गई थी। मरीजों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ रहा था। इससे उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा था। संवाद न्यूज एजेंसी ने 3 सितंबर को अमर उजाला में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का शीर्षक था ‘हालात : मेडिकल कॉलेज में बिजली संकट 50 से अधिक मरीज बिना जांच के लौटे’।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
समाचार प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने तत्काल बिजली केबल की मरम्मत कराई। साथ ही खराब हो चुके यूपीएस को भी बदल दिया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन जांच शुरू कर दी गई है। इस पहल से मरीजों को अब बेहतर इलाज मिल सकेगा।