फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ghanshyam Murder Case: Accused arrested in Bhopal after a month.

घनश्याम हत्याकांड : एक माह बाद भोपाल से पकड़ा गया हत्यारोपी

Sat, 05 Sep 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ghanshyam Murder Case: Accused arrested in Bhopal after a month.
ललितपुर। करीब एक माह पूर्व हुए घनश्याम हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे आरोपी चंचल अहिरवार को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जनपद आए। यहां शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस पूर्व में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

28 जुलाई को बुढ़वार रोड स्थित राजकीय आईटीआई के पास घनश्याम यादव, उसके पुत्र कृष्णपाल और पत्नी गुड्डी पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए थे। तीनों को मरा हुआ समझकर हमलावर मौके से भाग गए थे। इसमें घनश्याम की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने घनश्याम की पुत्रवधू किरन की तहरीर पर सात नामजद सहित अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक वांछित चंचल अहिरवार निवासी मोहल्ला नेहरू नगर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थी। इस घटना के एक माह से अधिक गुजर जाने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने वांछित चंचल को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि हत्याकांड में वांछित चल रहे चंचल अहिरवार को भोपाल में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे जनपद लाया गया और न्यायालय में पेश किया। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपियों को मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार
इस हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने चार अगस्त को तालबेहट क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से इंदल यादव, दीपक यादव और पुष्पेंद्र घायल हो गए थे। जबकि गुल्लू उर्फ भरत यादव, संदीप तिवारी, सोनू यादव, मोहित यादव, प्रभान यादव, शक्ति को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed