फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Homes submerged in water; cooking fires have not been lit for three days.

Lalitpur News: पानी में डूबे आशियाने, तीन दिन से नहीं जले चूल्हे

Sat, 05 Sep 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Homes submerged in water; cooking fires have not been lit for three days.
ललितपुर। शहर में तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते मोहल्ला कर्माबाई नगर की गलियों में जलभराव हो गया। इससे लगभग दो दर्जन घरों में कई फुट तक पानी भर गया। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तीन दिनों से इन घरों में खाना तक नहीं बन रहा है। वहीं बारिश से कई घरों में सांप तक निकल रहे हैं। ऐसे में लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से नदी, नाले उफान पर हैं, वहीं शहर के मोहल्ला कर्माबाई नगर में पानी की पर्याप्त निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण तीन दिन से गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गलियों में जलभराव का पानी कई घरों में भी दो से तीन फुट तक भर गया है। घरों में जलभराव के कारण पीडि़त ब्रेड, बिस्किट व अन्य प्रकार के फल आदि खाकर भूख मिटा रहे हैं। घरों में सांप निकलने से लोगों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। जलभराव होने की वजह से इन गलियों में निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई घरों में जरूरी सामान तक भीग गए हैं।
विज्ञापन


रमेश झा
बुधवार की रात से तेज बारिश होने से गलियों में जलभराव हो गया है। वर्षों से यहां जलभराव की समस्या है। जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से हर वर्ष यहां गलियों में दो से तीन फुट तक पानी भर जाता है। यहां निकलने में भी परेशानी हो रही है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश झा, नागरिक, कर्माबाई नगर।
शालिग्राम शर्मा।
मोहल्ला कर्माबाई नगर में दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। कई घरों में भी पानी भरने काफी नुकसान हुआ है। बच्चे और बड़े सभी परेशान हो रहे हैं। आगे की पुलिया से निकासी की व्यवस्था ठीक हो जाए, तो समस्या का निस्तारण हो सकता है।
-शालिग्राम शर्मा, कर्माबाई नगर।
-शीला।
तीन दिन से लगातार बारिश होने से गलियों का पानी मकानों में घुस गया है। मकानों में कई फुट पानी भरने से तीन दिन से खाना भी नहीं बन पा रहा है। घर में कोई भी सो नहीं पा रहा है। - शीला

-समर।
तीन दिन से घर के सभी कमरों में पानी भर गया है। सामान खराब हो गया है। खाना भी नहीं बन पा रहा है। बाहर से दुकान से लाकर कुछ खा लेते हैं। गली में जलभराव होने से घर का पानी बाहर भी नहीं निकल पा रहा है।-समर, कर्माबाई नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed