{"_id":"6a9a80641ea3025fdc0690e0","slug":"lalitpur-case-registered-against-4-people-for-allegedly-selling-a-newborn-baby-girl-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में नर्स व अस्पताल मैनेजर सहित 4 पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में नर्स व अस्पताल मैनेजर सहित 4 पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Sep 2026 01:55 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:55 PM IST
सार
पीड़ित ने एक नर्स और अस्पताल मैनेजर पर अपनी नवजात बेटी को मोटी रकम लेकर बेचने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवजात बच्ची बेचने का मामला।
- फोटो : istock
विस्तार
एक नवजात बच्ची को कथित तौर पर बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूनम लखेरा ने एक नर्स और अस्पताल मैनेजर पर अपनी नवजात बेटी को मोटी रकम लेकर बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर निजी अस्पताल की नर्स, अस्पताल मैनेजर सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला सरदारपुरा निवासी पूनम लखेरा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 2020 में उसकी शादी हरियाणा के शक्तिनगर बहादुरगंज में हुई थी। ससुराल में अनबन के बाद वह मायके में रहने लगी। भरण पोषण के लिए वह फुटपाथ पर सामान बेचती थी। इस बीच, झांसी के एक युवक से प्रेम प्रसंग हुआ और वह गर्भवती हो गई। जुलाई 2026 में उसके प्रसव का समय था। किराए का कमरा ढूंढते समय उसकी मुलाकात एक आशा कार्यकर्ता से हुई। आशा कार्यकर्ता ने उसे श्री बॉके विहारी हॉस्पिटल ललितपुर की सोनम नर्स से मिलवाया। सोनम उसे झांसी ले गई, जहां अस्पताल के मैनेजर भूपत कुशवाहा ने प्रसव के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। पूनम सोनम के साथ ललितपुर वापस आई और एक नर्सिंग होम में भर्ती हुई। 22 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे उसे भर्ती किया गया। उसी रात उसने एक बेटी को जन्म दिया। सोनम ने नवजात शिशु की फोटो बिना सहमति के खींच ली। पूनम ने अस्पताल में 19000 रुपये एडवांस जमा किए थे। सोनम उसकी नवजात पुत्री को गोद में लेकर पूनम और उसकी मां को एक स्थान पर छोड़कर चली गई।
बच्ची बेचने का आरोप
अगले दिन, 23 अगस्त 2026 को, पूनम ने अपनी पुत्री मांगी तो सोनम ने देने से मना कर दिया। सोनम ने बताया कि उसने बच्ची को भूपत कुशवाहा को दे दिया है। इस घटना को दबाने के लिए सोनम ने पूनम से कहा कि कोई पूछे तो कहना पुत्री मर गई है। बताया जा रहा बांके बिहारी हॉस्पिटल ललितपुर ने भी पूनम को यही बात कहने को कहा था। आरोपियों ने बच्ची वापस न करने के एवज में पूनम को रुपये देने की पेशकश की।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पूनम ने तहरीर में बताया कि उसकी नवजात बेटी को नीतेश पटेल के माध्यम से ज्ञानेंद्र अग्रवाल को मोटी रकम लेकर दे दिया गया है। आरोपियों ने यह रुपये आपस में बांट लिए हैं। सोनम नर्स और भूपत कुशवाहा मैनेजर ने पूनम के बारे में गलत बात फैलाई। उन्होंने कहा कि पूनम की चार अन्य पुत्रियां हैं, जबकि उसकी कोई अन्य संतान नहीं है। पूनम अपनी बेटी की अच्छी परवरिश करना चाहती है और उसे वापस दिलाने की मांग कर रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।