{"_id":"6a9b2c5f7b2430be4c03b50e","slug":"water-submerges-causeway-and-bridge-15-villages-cut-off-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162533-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रपटा और पुल पर पानी का पहरा, 15 गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रपटा और पुल पर पानी का पहरा, 15 गांवों का संपर्क कटा
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में विकास को लेकर भले ही जिम्मेदार तमाम दावे कर उपलब्धियां गिनाते हों। लेकिन हकीकत यह है कि भी अब भी कई प्रमुख मार्ग व अन्य मार्गों को पुराने पुल व रपटों से निजात नहीं मिल पाई है। इसका नतीजा है कि दो घंटे की बारिश में ही कई रपटा व पुलों पर पानी आ जाता है। वहीं अधिक बारिश होने की स्थिति में कई पुल तक डूब जाते हैं। इन पर सात फीट तक पानी आता है। ऐसे में मार्गों से संपर्क तक टूट जाता है। यह हाल लगभग 15 से अधिक मार्गों का बना हुआ है।
डोंगराखुर्द। नाराहट महरौनी मार्ग में टू लेन की सड़क का निर्माण किया गया है। इससे आवागमन में सुविधा तो मिल गई। लेकिन कुजानघाट पर पुल का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में कुछ ही घंटे की बारिश में पुल पर पानी आ जाता है। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। बीते दो दिन से हो रही बारिश से वर्तमान में सात फीट तक पानी पुल पर बना हुआ है।
जाखलौन। धौर्रा से बालाबेहट मार्ग में सड़क की सुविधा है। लेकिन ग्राम मुड़ारी में सौरनदी पर पुल का निर्माण नहीं किया जा सका है। ऐसे में बारिश होने पर नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में नदी के उस पार गांव के लोगों को समस्या हो जाती है। वहीं बालाबेहट से बीना जाने व आने वाले लोग अन्य मार्गों से कई किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे स्थित चीरा-पाचौनी से ब्लॉक बार मुख्यालय की दूरी कम है। लेकिन मार्ग में अब तक शहजाद नदी का पुल नहीं बना सका है। वर्तमान में बीते दिनों से हो रही बारिश व गोविंदसागर बांध के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे पुल पर छह फीट से अधिक पानी है। इससे संपर्क टूट गया है। राहगीरों को 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत बालाबेहट में सौरनदी पर पुल का निर्माण है। लेकिन पुल नीचा होने से पानी ऊपर आ जाता है। इससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। इसके अलावा अन्य मार्ग अधिक दूरी व चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में कई राहगीर पानी कम होने की आस में ही बैठे रहते हैं। प्रमुख मार्ग होने के बाद भी यह हाल बना हुआ है तो अन्य की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
बारिश में यह मार्ग हो जाते हैं बंद
ललितपुर जखौरा वाया सिरसी
तालबेहट-जखौरा मार्ग में खैडरनदी
जखौरा से बांसी मार्ग
हाईवे चीरा-बार वाया पाचौनी
बांसी से बार मुख्यालय मार्ग
कारीटोरन इमलिया मार्ग में बरुआ नाला
नाराहट महरौनी मार्ग में कुजानघाट पुल
जामनी से नाराहट मार्ग में चकरा नाला
पटना से मदनपुर मार्ग में क्योलारी नाला
पारौन से पूराकलां वाया संसुआ बघौरा हजारिया घाट
हसांरकला से कैलगुवा मार्ग में शहजाद नदी पुल
धौर्रा से बालाबेहट मार्ग में मुड़ारी पर सौरनदी
सैपुरा से धौर्रा मार्ग में अमउखेड़ा में रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर
धौर्रा से पिपरई मार्ग में नाला का रपटा
धौलपुर से गदौरान मार्ग में
जनपद में कई नदियों व नालों के पुल कार्ययोजना में भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग