फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bardehi Blaster defeated Bahubali Baroud to enter the second round.

Lalitpur News: बरदेही ब्लास्टर ने बाहुबली बारौद को हराकर किया दूसरे राउंड में प्रवेश

Thu, 15 Jan 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bardehi Blaster defeated Bahubali Baroud to enter the second round.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। धौर्रा क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित 12वें टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बरदेही व बारोद की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें बरदेही की टीम ने 39 रन से विजय हासिल की। अभिनव तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बरदेही ब्लास्टर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 172 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव तोमर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन की आकर्षक पारी खेली, जबकि विक्की ने 49 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाहुबली क्रिकेट क्लब बारौद की ओर से चुनमुन ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाहुबली क्रिकेट क्लब बारौद की टीम की शुरुआत दबाव में रही। टीम की ओर से मनोज ने 43 रन बनाए, वहीं आकाश ने 26 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बरदेही के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। बरदेही ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी में पुष्पेंद्र बुंदेला, अरशद खान एवं पुरुषोत्तम ने 2–2 विकेट अपने नाम किए, जिससे बाहुबली की टीम की रन गति पर लगातार अंकुश लगा रहा। इस प्रकार बरदेही ब्लास्टर ने मुकाबला 39 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनव तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, राजकुमार यादव,सचिन यादव, इंद्रजीत यादव, आनंद कुशवाहा एवं जिम्मी झां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed