फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After Bansi, Purakalan, now capacity of Mirchwara sub-centre increased

Lalitpur News: बांसी, पूराकलां के बाद अब मिर्चवारा उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि

Mon, 25 Nov 2024 05:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
After Bansi, Purakalan, now capacity of Mirchwara sub-centre increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बांसी और पूराकलां के बाद अब बिजली विभाग द्वारा ग्राम मिर्चवारा स्थित विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि करते हुए यहां पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। मीटर विभाग की ओर से टेस्टिंग के बाद ट्रांसफार्मर को चार्ज करते हुए लोड देकर इससे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है।
जनपद के सात सब स्टेशनों के पांच एमवीए के आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जा रही है। इनमें पूर्व में गल्ला मंडी सब स्टेशन में पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर, तालबेहट और बंगरिया सब स्टेशनों में स्थापित ट्रांसफार्मरों की भी क्षमता वृद्धि पहले ही की जा चुकी है। इस माह में ही बांसी और पूराकलां सब स्टेशनों पर भी पांच की जगह 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित कराए गए।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से मिर्चवारा सब स्टेशन की भी क्षमता वृद्धि की गई है। इसमें पांच की जगह 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करा दिया है। अब इस सब स्टेशन पर भी ओवरलोड से काफी हद तक निजात मिल सकेगी और उपभोक्ताओं को भी काफी राहत मिल सकेगी। अब बिजली विभाग की ओर से जल्द ही जखौरा विद्युत उपकेंद्र पर भी क्षमता वृद्धि कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed