फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A letter was issued against the Mandi employee in the name of a terrorist organization in Mahroni

Lalitpur News: महरौनी में आतंकी संगठन के नाम से मंडी कर्मचारी के खिलाफ पत्र जारी

Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A letter was issued against the Mandi employee in the name of a terrorist organization in Mahroni
- कस्बे में चर्चा का विषय बना पत्र, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी मंडी समिति में एक कर्मचारी के लिए धमकी भरा पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है, यह पत्र मंडी के कई अधिकारियों को भेजा गया है। जिसमें उसे मई माह में अपने जीवन लीला समाप्त करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही ऐसा न करने पर उसे हत्या की धमकी दी गई है। इस पत्र को लेकर महरौनी पुलिस जांच में जुट गई है।

महरौनी मंडी समिति का एक पत्र शुक्रवार को चर्चा में बना रहा है, जिसमें एक कर्मचारी के चरित में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, यह पत्र आतंकी संगठन के नाम से भेजा गया है। इस संगठन का नाम प्रमुख शाही इमाम बुखारी मौत का का सौदागर लश्करे ताहिवां प्रधान कार्यालय जलजला सावधान इंडिया मस्जिद निजामुद्दीन नई दिल्ली का बताया गया है। यह फातवा से जहां कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है, कश्मीर में आतंकी हमले के बाद ऐसा पत्र आने से लोगों में डर का माहौल है। कस्बे में इस पत्र को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि पत्र को लेकर महरौनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चलने की बात कही जा रही है कि उक्त पत्र को लोकल स्तर पर भेजा गया है। पुलिस इस प्रकार के पत्र भेजने वाले को चिंह्ति करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

------
इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस से की जाएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed