फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फर्जी मत्सय जीवी सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन रोके जाने की मांग

फर्जी मत्सय जीवी सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन रोके जाने की मांग

Mon, 19 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मत्सय जीवी सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन रोके जाने की मांग
फर्जी मत्स्य जीवी सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन रोके जाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। मत्स्य जीवी सहकारी समितियों ने मत्स्य विभाग के एक अधिकारी पर पैसा लेकर फर्जी मत्स्य सहकारी समिति की मीटिंग का प्रस्ताव भेजने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि मछुआ समाज के लोगों का मुख्य व्यवसाय मछली पालन है। इसमें सभी समितियां मछली पालन करतीं हैं। लेकिन, ग्राम बादरौन में एक अन्य जाति के लोगों से मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने मोटी रकम लेकर फर्जी तरीके से मत्स्य सहकारी समिति की मीटिंग कर प्रस्ताव भेज दिया है। पूरे नियमों को ताक पर रखकर पंजीयन की कराने की कोशिश की जा रही है। जखौरा में मछुआ समाज की समितियां रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा जनपद की समस्त मत्स्य समितियां व समाज के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर प्रकाश, अनीता, शिवलाल, कन्हैयालाल, जानकी प्रसाद, मोहनलाल, उद्देत प्रसाद, विहारी लाल, नत्थू आदि मत्स्य जीवी सहकारी समिति मिर्चवारा, बांसी, रजवारा, धौरीसागर के संचालकों के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed